Hindu Kanya Mahavidyalaya

हिन्दू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय उत्सव 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष' का भव्य आयोजन (दिनांक: 28 सितंबर 2026)

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : अटूट आस्था के 1000 वर्ष के राष्ट्रीय उत्सव के अंतर्गत हिन्दू कन्या महाविद्यालय, सीतापुर में 28 सितंबर 2026 को कक्ष संख्या-02 में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय “सोमनाथ मंदिर का पौराणिक महत्व एवं वर्तमान परिदृश्य” था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. नीतू सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए व्याख्यान के विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात डॉ. पुष्पा देवी गुप्ता, सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग ने विषय पर सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक विरासत तथा वर्तमान सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
व्याख्यान ने उपस्थित शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को विषय के विभिन्न आयामों से परिचित कराया तथा सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजिका डॉ. पल्लवी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य वक्ता एवं उपस्थित समस्त शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, विचारोत्तेजक एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


View PDF

View PDF