हिन्दू कन्या महाविद्यालय, सीतापुर में दिनांक 08/08/2026 को सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से, समान अवसर प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कैरियर विकल्पों एवं सेवायोजन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को उनकी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करने तथा रोजगार के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकागण श्रीमती छाया वर्मा, सुश्री अरुणा सिंह, श्रीमती स्मिता चौधरी, सुश्री श्रेया, सुश्री आशा उपस्थित रहीं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा कैरियर एवं रोजगार से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों एवं कैरियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम महाविद्यालय की छात्राओं के कैरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास एवं रोजगारपरक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।