दिनांक 27-07-2026 को हिन्दू कन्या महाविद्यालय सीतापुर में समान अवसर प्रकोष्ठ द्वारा छात्रा अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. पुष्पा गुप्ता, डॉ पूनम सिंह, सुश्री अरुणा सिंह, डॉ स्नेहलता जी के द्वारा छात्राओं को संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति, अन्य विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी प्रदान की गई।
सत्रारम्भ में ही छात्राओं को संस्था के अनुशासन के साथ ही नियमित कक्षाओं में उपस्थित होने, सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या तथा सभी सम्मानित शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।